वरीय संवाददाता, भागलपुरनगर विधायक अजीत शर्मा ने प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी व नगर आयुक्त को पत्र लिख कर एक सप्ताह से चल रही ऑटो हड़ताल को समाप्त कराने के लिए पहल करने को कहा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि हड़ताल के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. विश्वविद्यालय की चल रही परीक्षाओं के कारण विद्यार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है. व्यापार भी प्रभावित हो रहा है. विधायक ने सुझाव दिया है कि शहर के प्रवेश मार्गों पर एक बार ही शुल्क वसूला जाये, क्योंकि वर्तमान व्यवस्था से ऑटो चालकों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इस हड़ताल को समाप्त कराने के लिए समुचित कदम उठाने का आग्रह किया है.
ऑटो हड़ताल समाप्ति के लिए पहल करे प्रशासन : विधायक
वरीय संवाददाता, भागलपुरनगर विधायक अजीत शर्मा ने प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी व नगर आयुक्त को पत्र लिख कर एक सप्ताह से चल रही ऑटो हड़ताल को समाप्त कराने के लिए पहल करने को कहा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि हड़ताल के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. विश्वविद्यालय की चल रही परीक्षाओं […]
