पेंडिंग रिजल्ट के दोषियों पर कार्रवाई करे प्रशासन

-आइसा ने टीएमबीयू परिसर में दिया धरनाफोटो :वरीय संवाददाता भागलपुरआइसा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के गेट पर धरना दिया. विवि प्रशासन से पेंडिंग रिजल्ट व रिजल्ट में गड़बड़ी करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की. कार्यकर्ताओं ने परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली दुरुस्त करने, आरटीआइ के तहत कॉपी […]

-आइसा ने टीएमबीयू परिसर में दिया धरनाफोटो :वरीय संवाददाता भागलपुरआइसा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के गेट पर धरना दिया. विवि प्रशासन से पेंडिंग रिजल्ट व रिजल्ट में गड़बड़ी करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की. कार्यकर्ताओं ने परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली दुरुस्त करने, आरटीआइ के तहत कॉपी मांगनेवाले छात्रों को तय समयसीमा में कॉपी देने, सत्रों को नियमित करने, 180 दिन पढ़ाई व 45 दिनों में रिजल्ट देने, एकेडमिक कैलेंडर लागू करने, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों व छात्रावासों को बुनियादी सुविधा से लैस करने, प्रशासनिक भवन में महिलाओं के लिए अलग शौचालय बनाने, छात्रों से विभिन्न मद में लिये जानेवाले शुल्क सार्वजनिक करने आदि की मांग की. राज्य अध्यक्ष रिंकी ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने की वजह से स्थायी समाधान नहीं हो रहा है. इसके बाद सभी कार्यकर्ता प्रतिकुलपति प्रो एके राय से मिले. प्रो राय ने सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया. इस मौके पर प्रवीण, अभिनंदन, अमन, इंद्रदेव, ज्ञानरंजन लालू, जियाउद्दीन, मो सैफी, नंद किशोर दास, निरंजन, राजेश, उत्कर्ष, मनीष, प्रियदर्शी, बालकृष्ण, राकेश, टाइगर, अमिताभ, स्नेहाशीष भारद्वाज, जितेंद्र, परवेज, मो तसव्वुर राजा, मो दानिश, रोहित, मुकेश मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >