बिना रेलवे क्रासिंग के पार हो रहा था ट्रक

कहलगांव. बभनगामा के पास ट्रेन की ठोकर से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने पर ग्रामीण ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जिस जगह से ट्रक रेलवे लाइन को क्रास कर रहा था, वहां रेलवे का क्रॉसिंग नहीं है. फिर भी रेलवे के ठेकेदार ने लाइन के दूसरी ओर गोदाम बना रखा है, जिसमें सीमेंट, छड़ आदि सामान रखे […]

कहलगांव. बभनगामा के पास ट्रेन की ठोकर से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने पर ग्रामीण ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जिस जगह से ट्रक रेलवे लाइन को क्रास कर रहा था, वहां रेलवे का क्रॉसिंग नहीं है. फिर भी रेलवे के ठेकेदार ने लाइन के दूसरी ओर गोदाम बना रखा है, जिसमें सीमेंट, छड़ आदि सामान रखे जाते हैं. दुर्घटना के पूर्व ट्रक छड़ को गोदाम में रखने जा रहा था. ग्रामीणों के अनुसार रेलवे ठेकेदार की लापरवाही से दुर्घटना घटी है. यात्री परेशानपरिचालन बाधित होने के कारण अन्य ट्रेनें जहां-तहां रुकी हुई है, जबकि अंधेरे में इस ट्रेन के यात्री परेशान हैं. वे जल्द से जल्द अपने गंतव्य स्थान पर पहंुचना चाहते है, लेकिन रेलवे के अभियंता पैसेंजर के चक्के में फंसे ट्रक के सामान को निकालने का प्रयास कर रहे हैं. घटनास्थल पर बभनगामा रमजानीपुर के लोग सैकड़ों की संख्या में जमा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >