Bhagalpur News. अवकाश व प्रचार की कमी से नगर निगम कार्यालय में पीएम स्वनिधि शिविर रहा फीका

नगर निगम में पीएम स्वनिधि शिविर का आयोजन.

पीएम स्वनिधि योजना के शिविर में पहुंचे 15 लाभुक, क्रेडिट कार्ड और ऋण राशि का आवेदन लेकर किया बैंक को हस्तांतरित

पीएम स्वनिधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड, ऋण आवेदन और ऋण वितरण से संबंधित शिविर नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को लगाया गया. शिविर में 115 लाभुकों की भागीदारी तय थी, लेकिन पहुंचे महज 15. माना जा रहा है कि शिविर का समुचित प्रचार-प्रसार नहीं होने व अवकाश की वजह से कम लाभुक पहुंचे. शिविर में पहुंचे लाभुकों से क्रेडिट कार्ड और ऋण से संबंधित आवेदन लिये गये. सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित बैंकों को हस्तांतरित कर दिया गया है, ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

ऋण राशि के प्रावधान में किया गया बदलाव

नगर मिशन प्रबंधक अमेंद्र कुमार ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण वितरण के प्रावधान में हाल ही में बदलाव किया गया है. पहले योजना के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये, दूसरी किस्त 20 हजार रुपये और तीसरी किस्त 50 हजार रुपये ऋण राशि देने का प्रावधान था. लाभुकों द्वारा किस्तों का भुगतान करने के बाद ही अगली किस्त के लिए आवेदन की सुविधा मिलती थी.अब संशोधित व्यवस्था के तहत पहली किस्त 15 हजार रुपये, दूसरी किस्त 25 हजार रुपये और तीसरी किस्त 50 हजार रुपये तय की गयी है. लाभुक जैसे-जैसे ऋण की किस्त चुकायेंगे, उसी आधार पर आगे की ऋण राशि के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके साथ ही 50 हजार रुपये की ऋण राशि पूरी तरह चुकाने के बाद क्रेडिट कार्ड देने का नया प्रावधान भी लागू किया गया है. प्रधानमंत्री ने केरल के तिरुवंतपुरम से पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण और क्रेडिट कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >