कल पूर्व रेलवे के जीएम करेंगे स्टेशन का निरीक्षण

भागलपुर : पूर्व रेलवे महाप्रबंधक सुनीत शर्मा गुरुवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. पूर्व रेलवे महाप्रबंधक के आगमन की तैयारियां जोरों से चल रही है. स्टेशन को रंग-रोगन एवं लाइट से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. स्टेशन परिसर में कभी नहीं जलने वाली लाइट भी जलने लगी हैं. परिसर को साफ-सुथरा […]

भागलपुर : पूर्व रेलवे महाप्रबंधक सुनीत शर्मा गुरुवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. पूर्व रेलवे महाप्रबंधक के आगमन की तैयारियां जोरों से चल रही है. स्टेशन को रंग-रोगन एवं लाइट से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. स्टेशन परिसर में कभी नहीं जलने वाली लाइट भी जलने लगी हैं. परिसर को साफ-सुथरा किया जा रहा है. जीएम स्टेशन परिसर में बन रहे वर्टिकल गार्डेन का शुभारंभ करेंगे. गार्डन बनाने का काम लगभग पूरा हो गया. इसके बनने से स्टेशन आने-जाने वाले यात्री हरियाली का एहसास करेंगे.

वहीं, लाइटिंग की भरपूर व्यवस्था होगी. गार्डन के चारों तरफ अलग-अलग रंगों के एलइडी लाइट लगेगी. सुरक्षा के लिहाज से वर्टिकल गार्डन के बाहर बेरिकेडिंग की जायेगी. ताकि गार्डन में लगे फूल और पौधों को नुकसान न हो सके. इसके देखभाल के लिए सफाई कर्मी रहेंगे. गंदा होने पर पानी छिड़काव कर इसे साफ किया जायेगा.
इधर, जीएम के आगमन को लेकर लोगों में इसलिए उत्साह है कि विभिन्न ट्रेनों के ठहराव समेत बेंगलुरु बांका से दिल्ली के लिए सीधी नयी ट्रेन मिल सकती है. जनशताब्दी हावड़ा तक चलाने व लंबी दूरी की चलने वाली ट्रेनों में रसोई यान लगाने की भी घोषणा की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >