बिहपुर ; भूमिहार-ब्राह्मण एकता मंच के बैनर तले रविवार को एनआरसी-एनपीआर व सीएए के समर्थन में बिहपुर रेलवे स्टेशन गोलंबर चौक से शांति मार्च निकाला गया. इसमें शामिल लोग हाथों में राष्ट्रीय झंडा संगठन का झंडा लिये हुए थे. शांति मार्च बिहपुर बाजार, विक्रमपुर दुर्गा स्थान चौक, सोनवर्षा बड़ी भगवती स्थान चौक होते हुए सोनवर्षा दुमुंही चौक पहुंचकर संपन्न हुआ.
सीएए व एनआरसी के समर्थन में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने निकाला शांति मार्च

सीएए व एनआरसी के समर्थन में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच ने निकाला शांति मार्च
Copied link
बिहपुर ; भूमिहार-ब्राह्मण एकता मंच के बैनर तले रविवार को एनआरसी-एनपीआर व सीएए के समर्थन में बिहपुर रेलवे स्टेशन गोलंबर चौक से शांति मार्च निकाला गया. इसमें शामिल लोग हाथों में राष्ट्रीय झंडा संगठन का झंडा लिये हुए थे. शांति मार्च बिहपुर बाजार, विक्रमपुर दुर्गा स्थान चौक, सोनवर्षा बड़ी भगवती स्थान चौक होते हुए सोनवर्षा […]
इसमें शामिल जिप सदस्य घंटू सिंह व रुद्र सेना संगठन के अध्यक्ष बिट्टू चौधरी, सचिव सौरभ कुमार सावर्ण, सरपंच संघ के जिला प्रवक्ता राहुल राज, राजेश कुमार रूप, अंकित चौधरी, चंद्रकांत चौधरी, अभिषेक भारद्वाज व संजय कुमार ने एनआरसी-एनपीआर व सीएए को देशहित में जरूरी बताया. उन्होंने कहा कि कुछ दलों द्वारा भ्रम फैला रहे हैं. शांति मार्च का नेतृत्व मंच के धनंजय कुमार सुमन व संचालन अभिषेक कुमार कर रहे थे. इसमें शुभम कुमार, डीके भारद्वाज, पुनीत भारद्वाज, कल्याण झा, अमन चौधरी, सत्यम, चंदन कुमार आदि शामिल थे.