कहलगांव : रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पश्चिमी केबिन की तरफ रविवार की सुबह अप मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान पूरब टोला की बीबी सहजादी के रूप में हुई है. आरपीएफ इंस्पेक्टर बीके झा ने बताया कि महिला पटरी पार कर रही थी. इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गयी. मृतका के पुत्र मो जहांगीर के पोस्टमार्टम नही कराने के आग्रह पर जीआरपी ने शव परिवार के लोगों को सौंप दिया. महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मोहल्ले में शोक का माहौल है.
पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आयी महिला, मौत
कहलगांव : रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पश्चिमी केबिन की तरफ रविवार की सुबह अप मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान पूरब टोला की बीबी सहजादी के रूप में हुई है. आरपीएफ इंस्पेक्टर बीके झा ने बताया कि महिला पटरी पार कर रही थी. इसी […]

बोलेरो पलटी, बालक की मौत
शाहकुंड. शाहकुंड-असरगंज मुख्य मार्ग पर लत्तीपुर गांव के समीप रविवार को एक बोलेरो पलट जाने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गयी. बोलेरो शंभुगंज से भागलपुर जा रही थी. उसपर शंभुगंज बाजार के ब्लाॅक गेट के पास रहने वाले एक परिवार के लोग जा रहे थे. हादसे के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि बोलेरो को जब्त कर लिया गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.
कैंसर से किशोर की मौत
कहलगांव. कुलकुलिया काली घाट निवासी मछुआरा तारक सहनी के बेटे संजीव सहनी (17) की रविवार को मौत हो गयी. वह कैंसर से पीड़ित था. संजीव अपने पिता के साथ रेलवे स्टेशन के पास कोयला चुनता था. उससे जो पैसे होते थे, उसी से घर चलता था. इसके अलावा शिकारमाही नौका पर मजदूरी भी करता था. मोहल्ले वालों ने बताया कि संजीव दो वर्ष से कैंसर से पीड़ित था. घर की माली हालत रहने के कारण उसका ठीक से इलाज नहीं हो पाया. मछुआरे समाज में दो युवकों की हुई अकाल मौत से पूरा समाज शोकमग्न है.