आज विसर्जन रूट की बिजली रहेगी बाधित

भागलपुर : बुधवार को मां काली की प्रतिमा विसर्जन होने तक विसर्जन रूट की बिजली कटी रहेगी. स्टेशन चौक से प्रतिमाएं जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, उस रास्ते की बिजली काट दी जायेगी. प्रतिमा आगे बढ़ने पर बिजली चालू पुलिस-प्रशासन की अनुमति से होगी. हालांकि, बिजली की कटौती का सिलसिला मंगलवार रात से ही शुरू है. परबत्ती […]

भागलपुर : बुधवार को मां काली की प्रतिमा विसर्जन होने तक विसर्जन रूट की बिजली कटी रहेगी. स्टेशन चौक से प्रतिमाएं जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, उस रास्ते की बिजली काट दी जायेगी. प्रतिमा आगे बढ़ने पर बिजली चालू पुलिस-प्रशासन की अनुमति से होगी. हालांकि, बिजली की कटौती का सिलसिला मंगलवार रात से ही शुरू है.

परबत्ती की प्रतिमा स्टेशन चौक पहुंचने तक उस इलाके की बिजली कटी रही. इसके अलावा उन इलाकों की भी बिजली कटी रही, जहां से प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकलकर स्टेशन पहुंची. मंगलवार को सबसे लंबी कटौती विक्रमशिला व मिरजानहाट फीडर की रही. सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक बिजली कटी रही. अलीगंज से लेकर गुड़हट्टा चौक, सिकंदरपुर, इशाकचक, लालूचक अंगारी तक के डेढ़ लाख से ज्यादा की आबादियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा.

इस इलाके के लोगों को होगी परेशानी : स्टेशन चौक से वेरायटी, खलीफाबाग चौक, कोतवाली चौक, गोशाला रोड, नयाबाजार, बूढ़ानाथ चौक, दीपनगर चौक, मानिक सरकार चौक, आदमपुर चौक, खंजरपुर से होकर विसर्जन तालाब तक.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >