डेंगू का लार्वा मारने के लिए खरीदी 25 मशीन

भागलपुर : नगर निगम द्वारा शहर में डेंगू के मच्छर के लार्वा मारने वाले दवा के छिड़काव के लिए 25 मशीन की खरीद की गयी. शहर में डेंगू के मरीज की संख्या बढ़ते देख निगम ने इसके मशीन और दवा की खरीद की. पहली बार निगम शहर में डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए […]

भागलपुर : नगर निगम द्वारा शहर में डेंगू के मच्छर के लार्वा मारने वाले दवा के छिड़काव के लिए 25 मशीन की खरीद की गयी. शहर में डेंगू के मरीज की संख्या बढ़ते देख निगम ने इसके मशीन और दवा की खरीद की. पहली बार निगम शहर में डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए मशीन की खरीद की है. डेंगू के लार्वा को मारने के लिए दवा का छिड़काव का काम निगम के मलेरिया विभाग का है. लेकिन निगम इस प्रकोप से बचने के लिए खुद भी छिड़काव के लिए आगे आया.

निगम के स्वच्छता प्रभारी मो. रेहान ने बताया कि शनिवार से लार्वा मारने वाले दवा का छिड़काव किया जायेगा. उन्होंने बताया कि खंजरपुर, तिलकामांझी व तातारपुर आदि इलाकों में सबसे पहले छिड़काव किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >