आदमपुर चौक पर ट्रांसपोर्टर से “4 लाख की हुई छिनतई

भागलपुर : जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर चौक के पास चाहत ढाबा रेस्टोरेंट के सामने बाइक सवार अपराधी ट्रांसपोर्टर शंंकर अग्रवाल के हाथ से चार लाख रुपये रखा थैला झपट कर फरार हो गये. घटना गुरुवार दोपहर की है. इस दौरान भागलपुर पुलिस की एक टीम कोढ़ा गैंग के एसबीआइ मेन ब्रांच के पास देखे […]

भागलपुर : जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर चौक के पास चाहत ढाबा रेस्टोरेंट के सामने बाइक सवार अपराधी ट्रांसपोर्टर शंंकर अग्रवाल के हाथ से चार लाख रुपये रखा थैला झपट कर फरार हो गये. घटना गुरुवार दोपहर की है. इस दौरान भागलपुर पुलिस की एक टीम कोढ़ा गैंग के एसबीआइ मेन ब्रांच के पास देखे जाने की सूचना पर छापेमारी कर रही थी. घटना के बाद पीड़ित शंकर अग्रवाल जोगसर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने इस बात की मौखिक शिकायत की.

शिकायत मिलने के बाद जोगसर पुलिस ने घटनास्थल समेत अपराधियों के भागने वाले रूट पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की. इसमें अपराधियों के चेहरे और बाइक स्पष्ट नजर आ रहे हैं. घटना गुरुवार 3:08 बजे की है. बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले ट्रांसपोर्ट व्यवसायी शंकर अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर पौने तीन बजे वह तिलकामांझी स्थित एचडीएफसी बैंक में व्यवसायिक काम के लिए पैसे निकालने पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >