आरोपित राकेश यादव पर विभागीय कार्रवाई शुरू नहीं संचालन पदाधिकारी बदलेंगे

भागलपुर : जिला परिषद में सरकारी राशि गबन मामले में जेल में बंद आरोपित राकेश यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई 31 अगस्त को होने में संदेह है. पिछले कई महीनों से जेल में बंद आरोपित राकेश यादव पर अभी तक विभागीय कार्रवाई की सुनवाई भी नहीं हो सकी है. जबकि विभागीय कार्रवाई के तहत दूसरे […]

भागलपुर : जिला परिषद में सरकारी राशि गबन मामले में जेल में बंद आरोपित राकेश यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई 31 अगस्त को होने में संदेह है. पिछले कई महीनों से जेल में बंद आरोपित राकेश यादव पर अभी तक विभागीय कार्रवाई की सुनवाई भी नहीं हो सकी है. जबकि विभागीय कार्रवाई के तहत दूसरे अन्य आरोपित राकेश झा और अमरेंद्र यादव पर कई बार सुनवाई हो चुकी है.

उनके जवाब भी आ चुके हैं. जिप के नाजिर राकेश यादव की विभागीय कार्रवाई के संचालन पदाधिकारी पंचायती राज पदाधिकारी अपूर्व कुमार मधुकर थे. नये पदाधिकारी इससे पहले प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी थे. प्रशासनिक पदाधिकारियों के अनुसार, संचालन पदाधिकारी या तो वरीय उप समाहर्ता होंगे या अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी. इस तरह 31 अगस्त को सुनवाई से पहले संचालन पदाधिकारी के बदलने की तैयारी चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >