दो दिन भी ठीक से नहीं चल सका 1.75 करोड़ का एस्केलेटर, होता रहा खराब

भागलपुर :रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित 1.80 करोड़ का एस्केलेटर 40 यात्रियों का बोझ भी नहीं झेल पाया. उद्घाटन के दूसरे दिन शुक्रवार को रुक-रुक कर चला. उद्घाटन के समय भी एस्केलेटर तीन बार बंद हुआ था. इस दौरान एस्केलेटर से आधे यात्री नीचे उतारे गये थे, जिसके बाद उसे दोबारा चालू किया गया. ऐसा तीन […]

भागलपुर :रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित 1.80 करोड़ का एस्केलेटर 40 यात्रियों का बोझ भी नहीं झेल पाया. उद्घाटन के दूसरे दिन शुक्रवार को रुक-रुक कर चला. उद्घाटन के समय भी एस्केलेटर तीन बार बंद हुआ था. इस दौरान एस्केलेटर से आधे यात्री नीचे उतारे गये थे, जिसके बाद उसे दोबारा चालू किया गया. ऐसा तीन बार हुआ.

स्वतंत्रता दिवस पर इसका शुभारंभ गुरुवार को विद्युत सामान्य विभाग के तकनीशियन श्री प्रसाद चौधरी के हाथो हुआ. मौके पर मंडल विद्युत अभियंता प्रजापति एवं स्टेशन अधीक्षक समर सिंह मौजूद थे. शुक्रवार को इसमें कुछ घंटों के लिए खराबी आयी, पर ठीक किया गया.

बता दें कि हाल के कुछ दिन पहले डीआरएम तनु चंद्रा जब स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंची थीं, तो ट्रायल लिया गया था. वह खुद एस्केलेटर पर चढ़ी थीं. तब सब कुछ ठीक-ठाक रहा था. वहीं, प्रभारी डीआरएम पीके मिश्रा आये, तो उन्हें भी एस्केलेटर चालू करके दिखाया गया. तभी उन्होंने इसको चालू करने का निर्देश दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >