टूर्नामेंट शहर की बड़ी उपलब्धि : डीएम

भागलपुर: अखिल भारतीय सब-जूनियर टूर्नामेंट के गुरुवार को विधिवत उद्घाटन के साथ बैडमिंटन का महासंग्राम शुरू हो गया. जिलाधिकारी बी कार्तिकेय ने अपने हाथों रैकेट से शटल को शॉट कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. उसके बाद डीएम ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर परिचय लिया. इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष […]

भागलपुर: अखिल भारतीय सब-जूनियर टूर्नामेंट के गुरुवार को विधिवत उद्घाटन के साथ बैडमिंटन का महासंग्राम शुरू हो गया. जिलाधिकारी बी कार्तिकेय ने अपने हाथों रैकेट से शटल को शॉट कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. उसके बाद डीएम ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर परिचय लिया.

इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष तपन घोष ने जिलाधिकारी को बुके देकर स्वागत किया. भारतीय बैडमिंटन संघ के पर्यवेक्षक रजिंदर शर्मा को आयोजन समिति के सचिव सत्यजीत सहाय ने और मुख्य रेफरी मदन चरण श्रीवास्तव को राजेश नंदन ने बुके देकर सम्मानित किया. जिला बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष एचएफए खान ने बुके देकर एसडीओ सुनील कुमार का स्वागत किया. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शहर में अखिल भारतीय स्तर के सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजन को जिला बैडमिंटन संघ की बड़ी उपलब्धि बतायी.

भागलपुर को ‘सिटी ऑफ लक’ बताते हुए उन्होंने कहा कि आयोजन के दो दिन पूर्व की तैयारी देख इतने बड़े आयोजन का अंदाजा नहीं लगा था. यह शहर के लिए बहुत बड़ी बात है. टूर्नामेंट के पर्यवेक्षक रजिंदर शर्मा ने कहा कि शहर में इतना बड़ा आयोजन करा लेना बड़ी उपलब्धि है. ऐसे आयोजन साबित करते हैं कि शहर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो सकती हैं. शहर की मशहूर नन्ही कलाकार स्वस्ति नित्या ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से स्टेडियम में पहुंचे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष राजीव कांत मिश्र ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >