भागलपुर : सैंडिस कंपाउंड में रविवार सुबह आयोजित प्रभात खबर के हेल्थ कैंप में स्वास्थ्य जांच कराने आये लोगों की काफी भीड़ जुटी. शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने मुफ्त इलाज किया. लगभग साढ़े चार घंटे में 285 लोगों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ मुफ्त दवा भी दी गयी. कड़ी धूप के बाद भी स्वास्थ्य जांच के लिए आने वाले लोगों की लंबी कतार लगी थी. सुबह सात बजे आरंभ हुआ हेल्थ कैंप साढ़े ग्यारह बजे खत्म किया गया. कैंप में कहलगांव, नाथनगर समेत दूर दराज के लोग भी अहले सुबह पहुंचे थे.
प्रभात खबर के हेल्थ कैंप में आये बड़ी संख्या में लोग, जांच व इलाज के साथ मिली दवा भी
भागलपुर : सैंडिस कंपाउंड में रविवार सुबह आयोजित प्रभात खबर के हेल्थ कैंप में स्वास्थ्य जांच कराने आये लोगों की काफी भीड़ जुटी. शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने मुफ्त इलाज किया. लगभग साढ़े चार घंटे में 285 लोगों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ मुफ्त दवा भी दी गयी. कड़ी धूप के बाद भी स्वास्थ्य […]

पांच लोगों ने हेल्थ कैंप के पार्टनर सुशीला हॉस्पिटल की ओर से लगाये गये ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान किया. इसकी ओर से मधुमेह व बीपी की निशुल्क जांच भी की गयी. विभिन्न दवा कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी लोगों को निशुल्क दवा उपलब्ध करायी. हेल्थ कैंप में आनेवाले ज्यादातर लोगों को मधुमेह, बीपी, गैस, किडनी की समस्या थी.
इसीजी नि:शुल्क करूंगा
गोनूधाम, जगदीशपुर निवासी संजय कुमार दास प्रभात खबर के स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचे. डॉ हेमशंकर शर्मा ने उनके स्वास्थ्य की जांच की. डॉ शर्मा ने कहा कि आप इतनी दूर से आये हैं, इस जगता को देखते हुए आपका इसीजी नि:शुल्क करूंगा. आप मेरे क्लिनिक में आइये. श्री दास ने सीने में तकलीफ की शिकायत की थी.
जिले में खून की है कमी, इसलिए रक्तदान करने आयी – प्रिया
प्रभात खबर हेल्थ कैंप में अपनी दोस्त के साथ सुगम प्रिया पहुंची. टीएमबीयू से स्नातक पास छात्रा बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रही है. यहां आते ही डॉ अंजना प्रकाश से कहा कि उन्हें रक्तदान करना है. इसके बाद छात्रा ने कहा अस्पताल में खून की कमी की खबर लगातार आती है.
कमी को हम दूर तो नहीं कर सकते. लेकिन अगर एक यूनिट ब्लड दें, तो किसी को मदद मिल जायेगी. वहीं सुगम प्रिया के अलावा जयजय राय, मनिद्र सिंह समेत दो ने रक्त दान किया. जिसे सुशीला हॉस्पिटल वालों ने लिया.
शिविर में आये चिकित्सकों ने कहा
डॉ हेमशंकर शर्मा – बीपी, मधुमेह, पेट में गैस के रोगी ज्यादा आये. चिंता की बात यह है कि युवा भी इस रोग के शिकार हो रहे हैं. युवाओं को शारीरिक परिश्रम करना ही चाहिए. प्रभात खबर भी इस तरह के आयोजन लगातार करे. स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है. ऐसे भी मरीज आये, जिनको पता ही नहीं था कि उनको मधुमेह रोग हो चुका है.
डॉ डीपी सिंह – एक सौ में 15 लोग बीपी और मधुमेह रोग से ग्रसित हो रहे हैं. लोगों में मोटापा रोग भी बढ़ रहा है. यह सबसे बड़ी बीमारी का कारण है. ऐसे में हेल्थ के प्रति जागरूकता जरूरी है. शरीर में जितनी जरूरत होती है, उससे ज्यादा पोषण लेने के कारण मोटापा रोग हो रहा है. ऐसे में शरीर के हिसाब से खाना खाना चाहिए. मोटे हो चुके लोग चिकित्सक से सलाह ले और चर्बी की जांच कराएं.
डॉ अंजना प्रकाश – शिविर में बीपी, मधुमेह मरीज के मरीज ज्यादा आये. ऐसे में मरीज आये जिनकी बीमारी से किडनी तो खराब हो रही है, साथ ही आंख की रोशनी भी चली गयी है. ऐसे गंभीर मरीज को बेहतर इलाज की जरूरत है. ऐसे मरीजों के लिए सुशीला हॉस्पिटल में जांच शिविर एक मई को लगाया जायेगा. इसमें कोलकता से वरीय चिकित्सक जांच के बाद उपचार कैसे हो यह बताने वाले है.
डॉ विनय कुमार झा – बीपी, मधुमेह रोग से ग्रस्त ज्यादा मरीज आये. आज लोगों को बेहतर जीवन जीने के लिए नियमित दिनचर्या की जरूरत है. दवा के प्रयोग से बीमारी को काबू में किया जा सकता है. दवा की मात्रा कम करनी हैं, तो खान-पान के साथ-साथ कसरत और योगा करना होगा. शरीर से पसीना निकलना जरूरी है. गलत खानपान की वजह से युवा गैस समेत अन्य रोग से ग्रसित हो रहे हैं.
डॉ अमित आनंद – मधुमेह महामारी की तरह हो गयी है. दवा लेने के बाद भी मधुमेह कम नहीं होने की शिकायत को लेकर कई लोग आये. मधुमेह कम नहीं होने की वजह गलत दवा लेना भी है. रहन-सहन और मेहनत की कमी भी इसकी वजह है. जल्द बेहतर चिकित्सक को दिखा कर मधुमेह की दवा लेनी चाहिए.