कपड़ा दुकान में लगी आग, 50 हजार का सामान हुआ राख

भागलपुर : तातारपुर थाना क्षेत्र के असानंदपुर इलाके में मौजूद एक कपड़े की दुकान में शुक्रवार रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गयी. आग लगने की वजह से दुकान में रखा सारा माल जलकर राख हो गया. इधर आग लगने की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर […]

भागलपुर : तातारपुर थाना क्षेत्र के असानंदपुर इलाके में मौजूद एक कपड़े की दुकान में शुक्रवार रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गयी. आग लगने की वजह से दुकान में रखा सारा माल जलकर राख हो गया. इधर आग लगने की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

दुकान की संचालिका हबीबपुर पंखा टोली निवासी महिला ने बताया कि वह रात करीब 8 बजे अपनी दुकान का शटर गिराकर घर चली गयी थी. रात करीब 10 बजे दुकान के पास ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी. उन्हें बताया गया कि जिस वक्त दुकान में आग लगी थी, उस समय दुकान का शटर आधा खुला हुआ था. जिससे यह आशंका जतायी जा रही है कि निजी या व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता में किसी ने जान बूझकर दुकान में आग लगा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >