निगम से पास होने लगा नक्शा

भागलपुर: नगर विकास विभाग के निर्देश पर अब निगम में ही शहर में बननेवाले भवनों का नक्शा पास होगा. निगम की अनुमति क बिना कोई भवन निर्माण का कार्य शुरू करेगा,उसपर कार्रवाई होगी और भवन को गिरा भी दिया जायेगा. सोमवार को नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन के निर्देश पर इस काम हो शुरू कर […]

भागलपुर: नगर विकास विभाग के निर्देश पर अब निगम में ही शहर में बननेवाले भवनों का नक्शा पास होगा. निगम की अनुमति क बिना कोई भवन निर्माण का कार्य शुरू करेगा,उसपर कार्रवाई होगी और भवन को गिरा भी दिया जायेगा.

सोमवार को नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन के निर्देश पर इस काम हो शुरू कर दिया गया. अब जिनको मकान का नक्शा पास कराना है वे अपने किसी ऑर्किटेक्ट से नक्शा बनवा कर उसे एक आवेदन के साथ निगम में जमा कर सकते हैं. आवेदन के साथ नक्शा जमा करने पर उस नक्शे को पहले इंजीनियर देखेंगे.

इसके बाद इंजीनियर स्थल निरीक्षण कर नगर आयुक्त को रिपोर्ट देंगे. इस रिपोर्ट के आधार पर नगर आयुक्त खुद स्थल निरीक्षण करेंगे और अपना निर्णय देंगे. यह सब नये बिल्डिंग बायलॉज के तहत होगा. डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर ने बताया कि नये बायलॉज के तहत नक्शा पास किया जायेगा. बता दें कि वर्ष 2009 में निगम से नक्शा पास करना बंद था और नगर विकास विभाग से नक्शा पास होता था. नगर विकास विभाग ने नक्शा पास करने का काम एक पंजीकृत एजेंसी को दे दिया था. एजेंसी के ऑर्किटेक्ट नक्शा बनाते और पास करते थे. लेकिन अब नक्शा बनाने का काम नगर निगम के हाथों में आ गया है.

अगर वह नक्शा सही रहा और निगम ने उसे पास कर दिया,तभी भूस्वामी अपना मकान बना सकते हैं. इसके लिए नगर निगम में एक सौ रुपये का आवेदन फॉर्म मिलने लगा है. फॉर्म के साथ आवेदन जमा करने के एक सप्ताह के बाद नक्शा पास होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >