टोपला ने नक्सलियों से मिलाया हाथ!

भागलपुर: मुठभेड़ में शहीद हुए शाहकुंड थाने के तेज-तर्रार दारोगा अविनाश कुमार की हत्या के बाद मुख्य आरोपी टीपू उर्फ टोपला ने नक्सलियों से हाथ मिला लिया है. इस बारे में पुलिस को सूचना मिली है. घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए टोपला नक्सलियों के मांद में जाकर छिप गया है. इस कारण […]

भागलपुर: मुठभेड़ में शहीद हुए शाहकुंड थाने के तेज-तर्रार दारोगा अविनाश कुमार की हत्या के बाद मुख्य आरोपी टीपू उर्फ टोपला ने नक्सलियों से हाथ मिला लिया है. इस बारे में पुलिस को सूचना मिली है. घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए टोपला नक्सलियों के मांद में जाकर छिप गया है. इस कारण पुलिस ने भी इन इलाकों में छापेमारी करने से कतरा रही है.

टोपला के साथ-साथ सिंटू यादव भी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. दोनों की गिरफ्तारी भागलपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बन गयी है. दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया, लेकिन नतीजा शून्य है. 2010 में अकबरनगर के बीएमपी कैंप पर नक्सली हमले की घटना के बाद टोपला का नाम तेजी से उछला था.

टोपला और सिंटू रिश्ते में साढ़ हैं और दोनों का ससुराल मूंजत गांव में है. उधर, शहीद दारोगा के परिजन पुलिस की कहानी और अनुसंधान पर सवाल उठा रहे हैं. परिजनों का कहना है कि अपराधियों ने अविनाश को घेर कर मार डाला. फिर पुलिस इसे जानबूझ कर मुठभेड़ कह रही है. अब तक मुआवजे के लिए विभाग के स्तर में कोई पहल भी नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >