कौन बोल रहा है सच आरडीडीइ या हेडमास्टर

भागलपुर: स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई दुरुस्त करने, छात्रों-शिक्षकों की उपस्थिति नियमित करने, स्कूलों की समस्याओं को जानने व उसे दूर करने को लेकर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी स्कूलों का निरीक्षण किया करते हैं. लेकिन जब पदाधिकारी निरीक्षण करे ही नहीं और रिपोर्ट तैयार कर दे कि निरीक्षण किया है, तो इसे क्या कहेंगे. भागलपुर के क्षेत्रीय […]

भागलपुर: स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई दुरुस्त करने, छात्रों-शिक्षकों की उपस्थिति नियमित करने, स्कूलों की समस्याओं को जानने व उसे दूर करने को लेकर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी स्कूलों का निरीक्षण किया करते हैं.

लेकिन जब पदाधिकारी निरीक्षण करे ही नहीं और रिपोर्ट तैयार कर दे कि निरीक्षण किया है, तो इसे क्या कहेंगे. भागलपुर के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक व उच्च विद्यालय मलिकपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पत्र से ऐसे ही मामले उजागर हुए हैं. यह खुलासा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गयी सूचना में हुआ है.

किसकी बात सच, हो जांच
क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने मांगी गयी सूचना में अपने कार्यालय की सरकारी गाड़ी का लॉग बुक उपलब्ध कराया है. आरडीडीइ के हस्ताक्षरित लॉग बुक में इस बात का जिक्र है कि 07 अक्तूबर 13 को वे उच्च विद्यालय मलिकपुर निरीक्षण करने गये थे. इस दौरान उन्होंने 90 किलोमीटर की यात्र की. उक्त तिथि को उच्च विद्यालय मलिकपुर को छोड़ कर किसी अन्य विद्यालय में जाने का जिक्र लॉग बुक में नहीं है. दूसरी ओर उच्च विद्यालय मलिकपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना में प्रधान ने यह लिखा है कि उनकी जानकारी में 07 अक्तूबर 13 को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक द्वारा उनके विद्यालय का निरीक्षण नहीं किया गया है. ऐसे में कौन झूठ बोल रहे हैं या किस पदाधिकारी की बात सच है, यह जांच का विषय बन सकता है. आरडीडीइ द्वारा 28 मार्च 2014 को सूचना उपलब्ध करायी गयी है और प्रधानाध्यापक द्वारा 21 अप्रैल 2014 को.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >