भागलपुर: नगर निकाय के उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन हेतु भागलपुर, नवगछिया, कहलगांव व सुल्तानगंज के अभ्यर्थियों के जिला स्तर पर कैंप 30 मई को आयोजित किया जायेगा. शिक्षा विभाग सूत्रों की मानें, तो विषयवार व कोटिवार अवशेष 24 रिक्त सीटें है. इसमें सिर्फ प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का ही नियोजन होगा. इसे लेकर शिक्षा विभाग सारी तैयारी कर ली है.
सुबह आठ बजे जिला स्कूल, नवस्थापित जिला स्कूल, इंटर स्तरीय मारवाड़ी पाठशाला व सीएमएस हाई स्कूल परिसर में मेधा सूची छिपका दिया जायेगा. सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक शिक्षक नियोजन कैंप चलेगा. इसमें मेधा सूची के अनुरूप अभ्यर्थियों का तीन वार नाम पुकारा जायेगा. लेट आने पर अभ्यर्थियों का दावा खत्म हो जायेगा.
जिला परिषद उच्चतर माध्यमिक में 384 सीट भागलपुर : जिला परिषद के अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन के लिए जिला स्कूल में दो जून को कैंप लगेगा. इसमें विषयवार व कोटिवार 384 अवशेष रिक्ति है. विषयवार सूची बना ली गयी है. सबसे अधिक भौतिकी, रसायन गणित, अंगरेजी, मनोविज्ञान व समाज शास्त्र विषय में रिक्ति है. विषयवार व कोटिवार सूची इस प्रकार है.
