वार्ड 21 अंतर्गत दीपनगर घाट के समीप काली ठाकुर लेन नया टोला में बने 10 सीटर शौचालय उपयोगहीन हो गया है. वहीं आर्थिक रूप से पिछड़े 250 परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं यहां के लोगों को गंगा किनारे का सहारा लेना पड़ा रहा है, जिससे गंगा तट गंदा हो रहा है. इससे सरकार का ओडीएफ बनाने का दावा फेल हो रहा है. आठ साल पहले दो मंजिला शौचालय में पांच महिला व पांच पुरुषों के लिए शौचालय 12 लाख की लागत से बनवाया गया था. दो साल पहले जब शौचालय उपयोगहीन हो गया, तो फिर डेढ़ लाख की लागत से जीर्णोद्धार कराया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सामान्य रूप से जब गंगा में बाढ़ आता है या किसी के घर में कोई आयोजन होता है, तो अधिक परेशानी होती है. परेशानी के कारण कई लोगों ने अपना शौचालय भी बनवा लिया है. इससे पहले कई बार स्थानीय लोगों ने चंदा करके शौचालय की व्यवस्था को ठीक करायी थी. अब तो स्थायी रूप से शौचालय का टंकी जाम हो गया. लोगों का दर्द हाल के दिनों में मोहल्ले में दो आयोजन हो रहे हैं. एक श्राद्ध व दूसरी शादी का. ऐसे में अतिथि के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है. उर्मिला देवी काली ठाकुर लेन नया टोला में सभी लोग आर्थिक रूप से पिछड़े हैं. मजदूरी करके गुजारा करना पड़ता है. सार्वजनिक शौचालय की सुविधा मिली, लेकिन इसकी निगरानी नहीं होती. विपिन दास सार्वजनिक शौचालय की देखरेख नगर निगम की ओर से नहीं हो पा रहा है. केवल बनाकर छोड़ दिया गया. इसके लिए अलग से व्यवस्था नहीं मिली. सोनी देवी कमीशन के खेल में शौचालय की व्यवस्था बेहतर नहीं बनायी गयी. टंकी बार-बार जाम हो जाता है. इसे लेकर नगर निगम प्रशासन को अवगत कराया गया है. मनोज गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि
bhagalpur news. दीपनगर घाट का 10 सीटर शौचालय उपयोगहीन, गंगा तट हो रहा गंदा
वार्ड 21 अंतर्गत दीपनगर घाट के समीप काली ठाकुर लेन नया टोला में बने 10 सीटर शौचालय उपयोगहीन हो गया है
