बेतिया. शहर के कालीबाग थानांतर्गत गैसलाल चौक के समीप एक महिला से छेड़छाड़ करने एवं महिला द्वारा प्रतिरोध करने पर चाकू मारने का मामला प्रकाश में आया है. महिला सब्जी खरीदने मार्केट में गई थी. महिला का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है. उनके हाथ, पैर व सिर पर चाकू लगा है. घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर ली है. पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले में महिला ने कालीबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. कालीबाग थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि महिला के शिकायत पर शास्त्रीनगर के प्रिंस कुमार उर्फ मोनू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताया जाता है कि कालीबाग थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला 12 फरवरी को सब्जी खरीदने बाजार गई थी. सब्जी खरीद कर लौट रही थी. जैसे ही वह गैसलाल चौक पर पहुंची पीछे से प्रिंस कुमार ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा. विरोध करने पर अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया. घटना में वह जख्मी हो गई और शरीर से खून निकलने लगा. आसपास के लोगों को आता देख वह फरार हो गया. इलाज के लिए महिला को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपित युवक को गिरफ्तार कर ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
