आपसी कलह में पत्नी ने लगायी नहर में छलांग, गयी जान

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चंपापुर गोनौली पंचायत के धंगड़हिया निवासी संतोषी देवी पति प्रद्युमन उरांव उम्र लगभग 28 वर्ष ने रविवार को दोपहर पारिवारिक कलह से तंग आ कर मुख्य तिरहुत नहर में छलांग लगा दी.

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चंपापुर गोनौली पंचायत के धंगड़हिया निवासी संतोषी देवी पति प्रद्युमन उरांव उम्र लगभग 28 वर्ष ने रविवार को दोपहर पारिवारिक कलह से तंग आ कर मुख्य तिरहुत नहर में छलांग लगा दी. जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई. हालांकि परिजन और ग्रामीणों की सहयोग से शव को नहर में खोजबीन की जा रही है. मृतका की पति प्रद्युमन उरांव ने बताया कि किसी बात पर हम दोनों में कुछ कहा सुनी हो गई. जिससे नाराज हो कर मेरे सामने चमैनिया के नजदीक मुख्य तिरहुत नहर में छलांग लगा दी. इस बात की पुष्टि करते हुए वार्ड सदस्य प्रतिनिधि ज्योति उरांव ने बताया कि दोनों पति पत्नी के बीच कुछ कहा सुनी हो गई थी. जिससे नाराज हो कर पत्नी ने ये कदम उठाया है. कैसे होगा मासूम बच्चियों का पालन- पोषण उसकी तीन पुत्री प्रिया कुमारी उम्र 12 वर्ष,प्रीति कुमारी 6 वर्ष और कन्याकुमारी 3 वर्ष है.रो-रो कर तीनों बच्चियों का बुरा हाल है. उनके मां का छाया उठ गया.और कैसे होगी बच्चियों की शादी. ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर में ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. इधर शव को ढूंढने में मदद के लिए मुख्य तिरहुत कैनाल के पानी को बंद करने की गुहार वाल्मीकिनगर थाना और गंडक बराज के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से लगाई जा रही है. इधर इस अचानक घटी घटना से परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है. समाचार प्रेषण तक महिला के शव को पानी में ढूंढा जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >