दंपति की पिटाई के आरोपित में दो युवक गिरफ्तार

शिकारपुर पुलिस ने धुमनगर निवासी एक दंपति की पिटाई के मामले को गंभीरता से लेते हुए में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में जुटी है.

नरकटियागंज. शिकारपुर पुलिस ने धुमनगर निवासी एक दंपति की पिटाई के मामले को गंभीरता से लेते हुए में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में जुटी है. गिरफ्तार युवकों की पहचान धुमनगर निवासी समीर आलम और सगीर आलम के रूप में हुई है. केस के अनुसंधानकर्ता एसआई अनिल कुमार ने बताया कि सगीर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. जबकि समीर को बस स्टैंड से पकड़ा गया है. वह बस से भागने के फिराक में था. एसआई ने बताया कि सात अप्रैल को धुमनगर निवासी महिला हसीना खातून ने शिकारपुर थाना में एफआइआर दर्ज कराई. जिसमें आरोप लगाया कि उक्त दोनों के साथ अन्य लोग लाठी डंडे से लैस होकर उसके घर पर पहुंचे और महिला को मारने पीटने लगे. बचाने आये उसके पति का हाथ तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. अपर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि उक्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >