बोलेरो व बस की आमने सामने की टक्कर में दो घायल

नगर थाना क्षेत्र के डुमरिया के पास एनएच 727 मुख्य सड़क पर बोलेरो व बस की आमने सामने टक्कर हो गयी.

बगहा. नगर थाना क्षेत्र के डुमरिया के पास एनएच 727 मुख्य सड़क पर बोलेरो व बस की आमने सामने टक्कर हो गयी. जिसमें बोलेरो चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गंभीर रूप से जख्मी बोलेरो चालक को स्थानीय पुलिस द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया. दूसरा घायल का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है

वहीं दूसरे जख्मी का इलाज स्थानीय स्तर पर होने की सूचना है. दोनों जख्मी शिकारपुर थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी हैं. ये लोग कुंभ से स्नान कर अपने गांव तकिया वापस आ रहे थे. तभी यह घटना हो गयी. चिकित्सक डॉ. तारिक नदीम ने बताया कि घायल की पहचान तकिया गांव निवासी सिपाही पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई है.

महाकुंभ से स्नान कर घर लौट रहे थे वापस

वहीं जख्मी की पत्नी चिंता देवी ने बताया कि हम चार लोग कुंभ से स्नान कर घर वापस आ रहे थे. तभी गलत साइड से आ रहे बस ने बोलेरो में सामने से टक्कर मार दी. जिसमें मेरे पति सहित मुन्ना राय भी जख्मी हो गये. मुन्ना राय को हल्की चोट है. उसका स्थानीय स्तर पर इलाज हो रहा है. बाकी अन्य लोग सुरक्षित है. हालांकि बस चालक बस सहित घटनास्थल से फरार हो गया है. जिस मामले में पुलिस छानबीन करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >