वाल्मीकिनगर. प्रकृति की गोद में अपनी प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छ वातावरण के कारण वाल्मीकिनगर क्षेत्र हमेशा से पर्यटकों की पहली पसंद रहा है. पर्यटक भारी संख्या में वाल्मीकिनगर पहुंचकर जंगल सफारी, गंडक बराज की सैर, कैनोपी वाक का विजिट, महाकालेश्वर, जटाशंकर, नर देवी और वाल्मीकि आश्रम का नजदीक से दर्शन की इच्छा रखते हैं. प्राय: प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक वाल्मीकिनगर पहुंचते हैं और उनकी चहलकदमी से टाइगर रिजर्व गुलजार रहता है. किंतु बीते दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण वाल्मीकिनगर आने वाले पर्यटक की संख्या प्रभावित होकर कमी आई है. दिन के समय तेज गर्मी के कारण सड़कों पर चहलकदमी थम जा रही है. जिससे हमेशा गुलजार रहने वाला वाल्मीकिनगर क्षेत्र आज तेज गर्मी के कारण पर्यटकों के फिर भारी संख्या में आने का इंतजार कर रहा है. हमेशा पर्यटकों से भरा रहने वाला इको पार्क दिन के समय गर्मी के कारण शांत हो जा रहा है. इस बाबत वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि तेज गर्मी के कारण पर्यटकों की संख्या पर असर पड़ा है. मौसम अनुकूल होते ही फिर पूर्व स्थिति बहाल हो जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
