दो सांप के निकलने से मची अफरा-तफरी

बुधवार की सुबह वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के मेन रोड टंकी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर हनुमानगढ़ी के सामने अरविंद जायसवाल के किराना दुकान के गोदाम में एक नागिन और एक पहाड़ी पत्तार सांप के निकलने से आसपास के दुकानदारों में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

वाल्मीकिनगर. बुधवार की सुबह वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के मेन रोड टंकी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर हनुमानगढ़ी के सामने अरविंद जायसवाल के किराना दुकान के गोदाम में एक नागिन और एक पहाड़ी पत्तार सांप के निकलने से आसपास के दुकानदारों में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. व्यवसायी अरविंद जायसवाल ने इसकी सूचना वाल्मीकिनगर स्थित वन कार्यालय को दी गयी. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र अधिकारी राजकुमार पासवान ने वनपाल सोनू कुमार के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम को गठित कर घटनास्थल पर भेजा. जहां वन कर्मियों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर दुकान के गोदाम के अंदर छुपे हुए नागिन और पहाडी़ पत्तार सांप को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ कर वीटीआर के कक्ष संख्या 29 के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >