बारिश होते ही कीचड़मय हुई मुख्य सड़क

थाना रोड से गंडक कार्यालय तक जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसात होते ही कीचड़मय हो गया है.

लौरिया. थाना रोड से गंडक कार्यालय तक जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसात होते ही कीचड़मय हो गया है. कीचड़मय जलजमाव से लोगों को आवागमन में परेशानी बढ़ गयी है.

वहीं सड़क टूटे व गड्ढे में तब्दील हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस सड़क पर सालोंभर जलजमाव रहता है जिससे मोहल्ले के लोग सहित इस सड़क से जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. वहीं कीचडमय उबड़-खाबड़ सड़क पर लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं. सबसे ज्यादा कष्ट इस सड़क पर जानेवाले छात्र एवं छात्राओं को है यह सड़क बरसात के समय काफी खतरनाक हो गया है. इस संबंध में वार्ड पार्षद सोनल सिंह ने बताया कि यह सड़क योजना में चयनित है. जिसमें नाले का निर्माण आवश्यक है. तकनीकी स्वीकृति मिलते ही सड़क का निर्माण कराया जायेगा. वहीं स्थानीय लोगों आनंद कुमार, ललन, मुन्ना, रामविनय, सुरेश, रमेश सहित अन्य लोगों ने नगर पंचायत लौरिया प्रशासन से ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क व नाला निर्माण कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >