गंडक नदी के किनारे ठाड़ी रेता में मिला साधु पति पत्नी का शवध्यानार्थ

स्थानीय थाना क्षेत्र के ठाडी गांव के साधु बोधन महतो (60 वर्ष) और उसकी पत्नी भगवती देवी (55 वर्ष) का शव नदी के किनारे रेता में मिला.

वाल्मीकिनगर (प.च.). स्थानीय थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव के साधु बोधन महतो (60 वर्ष) और उसकी पत्नी भगवती देवी (55 वर्ष) का शव नदी के किनारे रेता में मिला. बता दें कि नदी के किनारे झाड़ियों के बीच महिला का शव और लगभग 200 मीटर की दूरी पर गंडक नदी के 15 नंबर ठोकर के नजदीक नदी के बीच बालू के टीले पर साधू का शव मिला. जिसकी खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गयी. जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचने लगे. वहीं सूचना पर वाल्मीकिनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष उत्तम के नेतृत्व में पुअनि राजेश आनंद और अन्य पुलिस के जवान मौके पर पहुंच दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल बगहा भेज दिया. इधर घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो जाएगा. वहीं सूचना पर पहुंचे फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने मौका ए वारदात की जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों में इस हत्या को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. वहीं परिजनों में मातम छा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >