बगहा/पिपरासी. पिपरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत सौरहा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सौरहा में कार्यरत शिक्षक मोहन प्रसाद कुशवाहा (45 वर्ष) पिता बाबूनंद कुशवाहा की मौत बीती रात बिजली की चपेट में आने से हो गयी. इसको लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पंचायत के मुखिया प्रेम मेहता ने बताया कि शिक्षक सौरहा पंचायत के भिलोरवा टोला गांव निवासी थे. वे शुक्रवार को विद्यालय से छूटने के बाद गांव के बगल में अपनी गेहूं की खेत में बिजली के मोटर से हो रहे सिंचाई को देखने चले गए. इस दौरान किसी तरह मोटर में बिजली आ गयी थी. जब वे मोटर के संपर्क में आए तो बिजली से गंभीर रूप से घायल हो गए. इसकी सूचना पर वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश कुशवाहा, विजय कुशवाहा ने उन्हें यूपी के पडरौना के निजी अस्पताल में ले गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके उपरांत परिजनों ने शव को थाने के सुपुर्द कर दिया. जिसके उपरांत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया. चार बच्चों के पिता थे शिक्षक मोहन कुशवाहा वहीं शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. जिसका परिजनों के दाह संस्कार कर दिया. मुखिया ने बताया कि शिक्षक को चार बेटी और एक बेटा है. जिसमें दो बेटियों की शादी उन्होंने कर दिया है. अभी दो बेटी और बेटा पढ़ाई कर रहे है. शिक्षक के वेतन से ही परिवार का भरण पोषण चलता था. वहीं उनकी पत्नी गुड़िया देवी का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है. कहना है कि अब इस परिवार का कैसे भोजन चलेगा यह चिंता का विषय बना हुआ है. विद्यालय में शोक सभा कर की गयी छुट्टी शनिवार को विद्यालय खुलने पर शिक्षक की मौत की सूचना पर शिक्षकों और छात्रों ने दो मिनट का मौन रखा. वहीं विद्यालय में एक दिन की छुट्टी कर दी गयी. प्रधानाध्यापक मो. जाहिद अंसारी ने बताया कि शिक्षक मोहन प्रसाद कुशवाहा नेक इंसान थे. वहीं बीडीओ ओम राजपूत, प्रमुख अनीता कुमारी, जिला पार्षद धनेश्वर यादव, मंजेश साहनी, पूर्व मुखिया अशोक कुशवाहा, शिक्षक केदार प्रसाद, राजेश सिंह, सुनील गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
