पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने किया पौधरोपण, लिया संरक्षण का संकल्प

नौतन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.

नौतन/जगदीशपुर. नौतन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस क्रम में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खड्डा पतहरी नौतन के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार गुप्ता, सहायक शिक्षक अम्बु प्रसाद, दीपक श्रीवास्तव, जगदीश राम, विनोद कुमार, विपिन पासवान, अरविंद श्रीवास्तव, असलम बैठा, प्रियंका मिश्रा, नंदनी कुमारी, सुमन, अफसाना खातून, निशा कुमारी और बाल संसद के सदस्यों द्वारा पौधरोपण किया गया. प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है. विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका से हुई थी. विश्व पृथ्वी दिवस की स्थापना जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में की थी.पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र,छात्राओं द्वारा पौधरोपण किया गया साथ-साथ उपस्थित सभी को शपथ दिलाया गया कि पेड़ पौधों का संरक्षण करना हमारा नैतिक कर्तव्य है. सभी बच्चों के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिकाओं का नैतिक दायित्व है कि वें लोग भी कम से कम पांच पेड़ जरूर लगाए ताकि पर्यावरण के सुरक्षा के साथ-साथ हमें शुद्ध हवा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >