तीन विषयों की 10वीं की परीक्षा से तनाव में दिखे परीक्षार्थी

मंगलवार को दसवीं कक्षा के छात्रों की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली गई.

बेतिया. मंगलवार को दसवीं कक्षा के छात्रों की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली गई. परीक्षा एक पाली में ली गई. परीक्षा का आयोजन एक पाली में किया गया. गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया. सुबह 10 बजे तक ही केदो पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए थे. तीन विषयों की परीक्षा एक साथ होने के कारण छात्र-छात्राओं में तनाव देखने को मिला. परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि सामाजिक विज्ञान में भूगोल के प्रश्न कठिन आए थे. इसके अलावा इतिहास के भी दीर्घ उत्तरीय प्रश्न कठिन पूछे गए थे. एजी चर्च के प्राचार्य सपन जोसेफ ने बताया कि 571 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिसमें पांच परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित थे और 566 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे. इन केंद्रों पर ली गई परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में कुल छह केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें संत माइकल्स एकेडमी, एजी चर्च स्कूल,संत जेवियर्स हायर सेकंडरी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, एचएस डीएवी नरकटियागंज शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >