पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई चौकसी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए मंगलवार को आतंकी हमले को लेकर वाल्मीकिनगर स्थित भारत-नेपाल सीमा के गंडक बराज पर एसएसबी ने चौकसी बढ़ाते हुए जांच को सख्त कर दिया है.

वाल्मीकिनगर. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए मंगलवार को आतंकी हमले को लेकर वाल्मीकिनगर स्थित भारत-नेपाल सीमा के गंडक बराज पर एसएसबी ने चौकसी बढ़ाते हुए जांच को सख्त कर दिया है. इस बाबत जानकारी देते हुए एसएसबी के सहायक कमांडेंट जयंत बोरा ने बताया कि बगहा कमांडेंट तपेश्वर राऊत के दिशा निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज पर अलर्ट मोड पर चौकसी करते हुए जांच के उपरांत डॉग स्क्वायड, सीसीटीवी कैमरे के सहयोग से गहन जांच की जा रही है. साथ ही साथ सीमा पर वाहनों समेत पैदल आने जाने वाले राहगीरों के अलावा उनके सामानों की भी गहन जांच की जा रही है. एसएसबी सूत्रों की मानें तो इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में वांछितों और असामाजिक तत्वों पर एसएसबी जवानों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है. एसएसबी के जवानों द्वारा सीमाई क्षेत्रों में नियमित गश्ती को बढ़ा दिया गया है. बता दें कि वाल्मीकिनगर क्षेत्र से नेपाल की लगने वाली सीमा संवेदनशील मानी जाती है. इस क्षेत्र के कुछ सीमा भौगोलिक विषमताओं से भरा हुआ है. जहां सीमा की सुरक्षा चुनौती भरी होती है. बताते चलें कि गंडक नदी भारत-नेपाल के इस क्षेत्र को दो भागों में बांटती हुई बीचों-बीच बहती है. बिहार ड्राई प्रदेश है. इसलिए एसएसबी के जवानों द्वारा अलर्ट मोड पर सघन जांच करते हुए अजनबी चेहरा, असलहा हथियार, देश विरोधी गतिविधियों पर बराबर नजर रखी जा रही है. वहीं सहायक कमांडेंट ने बताया कि गंडक बराज के रास्ते आने जाने वाले लोगों और उनके सामानों की सघन तलाशी ली जा रही है. अजनबी और संदिग्ध व्यक्तियों के आईडी सत्यापन के बाद जाने की अनुमति दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >