13 पंचायतों के महादलित टोले में विशेष शिविर का आयोजन

बगहा दो प्रखंड अंतर्गत 13 पंचायतों के महादलित बस्तियों में किया गया.

बगहा. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के निर्देश पर महादलित समुदाय के उत्थान और कल्याण हेतु विशेष शिविर का आयोजन बगहा दो प्रखंड अंतर्गत 13 पंचायतों के महादलित बस्तियों में किया गया. शनिवार को बगहा दो के बिनवलिया बोदसर, सेमरा कटकुईया, बेलहवा मदनपुर, देवरिया तरुवनवा, नौरंगिया दरदरी, नयागांव रामपुर, पैकवलिया मर्यादपुर, हरनाटांड़, बैरागी सोनबरसा, बलुआ छत्रौल, मंगलपुर औसानी, भडछी तथा संतपुर सोहरिया पंचायत में स्थित महादलित टोले में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जहां विभिन्न सरकारी लाभकारी योजनाओं से वंचित लोगों से आवेदन लेकर निष्पादित किया गया. शिविर में महादलितों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही उनके आवेदनों का ऑन द स्पॉट लाभ दिलाई गई. शिविर में जाति प्रमाण पत्र, आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन,स्वास्थ्य बीमा, छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, कौशल विकास योजना,उद्यमिता सहायता योजना समेत अनेक योजनाओं से संबंधित कार्यों का तत्काल निवारण किया जा रहा है. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बगहा दो विकास कुमार ने जानकारी दी.इस दिन पर अगर कोई सरकारी छुट्टी होती है तो एक दिन पूर्व ही शिविर का आयोजन किया जाएगा. कोशिश है कि एक भी महादलित व्यक्ति या परिवार सरकारी योजनाओं से वह वंचित ना रहें. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने अपील की है कि महादलित समुदाय के लोग इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को सुधारें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >