Bettiah: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा जांच, शिलान्यास स्थल पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम

आगामी 23 सितंबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वाल्मीकिनगर में आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गयी है.

वाल्मीकिनगर. आगामी 23 सितंबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वाल्मीकिनगर में आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गयी है. इसी क्रम में रविवार को एसएसबी गंडक बराज के निरीक्षक लोकेश कुमार बनिया के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल के डॉग स्क्वायड की टीम जिसमें विस्फोटक विशेषज्ञ कुकी के ट्रेनर देवेंद्र, ट्रैकर इंगो के ट्रेनर पवित्र सिंह और नारकोटिक्स विशेषज्ञ मंक का ट्रेनर संतोष कुमार के द्वारा शिलान्यास स्थल की सूक्ष्मता से जांच किया गया. वही मौके पर मौजूद वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर और एसएसबी के निरीक्षक लोकेश कुमार बनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा के हर बिंदु पर जांच की जा रही है. अजनबी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है. एसएसबी द्वारा गंडक बराज के रास्ते आने जाने वाले व्यक्तियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस कप्तान बगहा सुशांत कुमार सरोज के दिशा निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है. सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. सुरक्षा चक्र पूरी तरीके से चौकस रहेगी. जिससे परिंदा भी पर नहीं मार सकता. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हवाई अड्डा से मुख्य मार्ग में बैरिकेडिंग की जा रही है. वहीं शिलान्यास स्थल को समतल करने को लेकर युद्धस्तर पर कार्य पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता दीप चंद्र कुमार के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है. वहीं कन्वेंशन सेंटर में स्टॉल लगाने को लेकर इवेंट जंक्शन पटना के मनीष कुमार सिंह और अजय कुमार के नेतृत्व में युद्धस्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >