बेतिया. उचक्कों ने शुक्रवार की दोपहर नगर के हजारीमल धर्मशाला के समीप सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र चंद्र तिवारी का 50 हजार रुपये उड़ा लिया. दरअसल डॉ. सुरेंद्र चंद्र तिवारी खिरिया घाट के रहने वाले हैं. घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस कर्मियों ने सेवानिवृत्ति चिकित्सक से थाना में शिकायत करने को कहा. लेकिन शिकायत करने वे थाना नहीं गए. डॉ. सुरेंद्र चंद्र तिवारी ने बताया कि वे एसबीआई मुख्य शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी कर घर लौट रहे थे. हजारीमल धर्मशाला के गेट पर काफी भीड़ हो गई. भीड़ में वे लड़खड़ा गए. इसी दौरान किसी ने मौका देखकर रुपये निकाल लिया. जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो डायल 112 की टीम को सूचना दी. डायल 112 की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, फिर थाना पर शिकायत करने को कही. उन्होंने कहा कि वर्ष 1998 में भी उनके साथ एक घटना हुई थी. जिस मामले में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, वे 86 वर्ष के बुजुर्ग हैं. केस मुकदमा में नहीं पड़ना चाहते हैं. इस कारण थाना में शिकायत नहीं किए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
