सूबे के 37 हजार किसानों के खाते में पहुंची 10 रुपये अनुदान की 5.25 करोड़ की राशि : सचिव

मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के तहत सूबे के 37 हजार 170 किसानों के बीच अब तक 5.25 करोड़ की राशि वितरण कर दी गयी है.

नरकटियागंज. मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के तहत सूबे के 37 हजार 170 किसानों के बीच अब तक 5.25 करोड़ की राशि वितरण कर दी गयी है. सभी किसानों को 10 मार्च तक हर हाल में 10 रूपये प्रति क्वींटल अनुदान की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा. उक्त बातें गन्ना उद्योग विभाग के सचिव बी. कार्तिकेयन धनजी ने कही.

वे बुधवार को न्यू स्वदेशी सुगर मिल्स में कृषि संयंत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. कृषि संयंत्र वितरण के दौरन सचिव श्री धनजी ने कहा कि किसानों को सरकार हरेक दृष्टिकोण से मजबूत बना रही है. सरकार जहां अनुदानित दर पर आधुनिक कृषि संयत्र उपलब्ध करा रही है वही प्रति क्वींटल 10 रूपये अतिरिक्त गन्ना मूल्य का भुगतान भी कर रही है. उन्होंने किसानों के बीच कृषि संयंत्र का वितरण किया और उनकी समस्याओं को सुना. सचिव श्री धनजी ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार के लिस्ट में जो कृषि संयंत्र नहीं है उसे अगले लिस्ट में शामिल किया जाएगा. ताकि राज्य के किसान अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके. सचिव ने चीनी मिल क्षेत्र के 11 किसानों क्रमश: पुष्पम राय, नागेन्द्र प्रसाद यादव, सुबोध महतो, अशोक कुमार मिश्र, बिंदा कुमार, प्रभु राय, शशि रंजन गुप्ता, अमन कुमार यादव, फिरोज आलम, अजय कुमार पांडेय, मजहर आलम को आधुनिक कृषि संयंत्र सब्सिडी पर वितरित किया. सचिव ने कहा कि बहुत सारे कृषि यंत्र हैं, जो इस बार उपलब्ध नहीं है. अगली बार उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा. कृषि संयत्रों का लिस्ट बनाकर उन्हें अद्यतन जानकारी से अवगत कराने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान चंपारण में प्रति क्वींटल 10 रूपये गन्ना अनुदान देने की घोषणा की थी. सभी चीनी मिलो के सहयोग से किसानों के खाते में राशि भेजी जा रही है. न्यू स्वदेशी सुगर मिल्स को 50 लाख रूपये का आवंटन किया गया है. अब तक 37170 किसानों के खाते में 5 करोड़ 25 लाख 92 हजार की राशि भेजी जा रही है. 10 मार्च तक सभी किसानों के खाते में अतिरिक्त दस रूपये की राशि भेज दिये जाने का निर्देश दिया गया है. मौके पर संयुक्त ईखायुक्त जयप्रकाश नारायण सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर आईपीआरडी पूजा कुमारी, सहायक ईखायुक्त रेमंत कुमार झा, केन आफिसर रामनगर श्रीराम सिंह आदि मौजूद रहे. इसस पहले चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष चन्द्रमोहन ने सचिव का बुके देकर स्वागत किया. मौके पर कार्यपालक उपाध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी, कार्यपालक उपाध्यक्ष गन्ना केएस ढाका, पीके गुप्ता, राहुल राठी, राजेश यादव, मनोज मिश्र, संदीप मिश्र, रिषिपाल सिंह समेत क्षेत्र के भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

जिले के 21 हजार किसानों की बल्ले बल्ले, होली से पहले खाते में पहुंची 2.13 करोड़

सरकार किसानों पर मेहरबान है. होली से पहले जिले के 21 हजार 351 किसानों के खाते में सरकार ने 2.13 करोड़ की राशि पहुंचाकर बहुत बड़ी सौगात दी है. गन्ना उद्योग विभाग की ओर से जहां जिले की चीनी मिलों में से एक न्यू स्वदेशी सुगर मिल्स के 5 हजार किसानों के लिए 50 लाख की राशि आवंटित की है वही हरीनगर सुगर मिल्स 5496 किसान 83.47 लाख तिरूपति सुगर मिल्स बगहा के 5000 किसानों के लिए 69.70 लाख ,एचपीसीएल लौरिया 3540 किसानों के लिए 48.21 लाख,मझौलिया सुगर मिल्स के 2315 किसानों के लिए 33.41 लाख की राशि भेजी है. जबकि सूबे के अन्य चीनी मिलों बजाज हिन्दुस्तान सुगर मिल्स प्रतापपुर के 156 किसानों के लिए 12.83 लाख,विष्णु सुगम मिल्स गोपालगंज 1500 किसान 37.53 लाख,भारत सुगर मिल्स सिधवलिया के 2000 किसानों के लिए 56. 12 लाख और एचपीसीएल सुगौली 8000 किसानों के खाते में 93.89 लाख की राशि भेज दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >