बारिश में नहीं डूबेगी बेतिया कलेक्ट्रेट से सिविल कोर्ट तक की सड़क, सड़क और नाले का होगा निर्माण

बेतिया के महत्वपूर्ण प्रशासनिक मार्ग की बदहाल सड़क अब सुधरेगी. नगर निगम ने पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण की निविदा जारी की है. 43.92 लाख रुपये की योजना से सड़क के साथ जलजमाव की समस्या दूर करने की तैयारी है.

बेतिया नगर निगम: शहर के महत्वपूर्ण प्रशासनिक इलाके में जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. नगर निगम ने कलेक्ट्रेट से सिविल कोर्ट मेन रोड होते हुए अनुमंडल कार्यालय, नगर निगम कार्यालय, डीसीएलआर और निबंधन कार्यालय तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण की निविदा जारी की है. इस योजना पर 43.92 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे.

तीन महीने में पूरा होगा काम

नगर निगम की ओर से जारी निविदा के अनुसार सड़क और नाला निर्माण का काम पूरा करने की संभावित अवधि तीन महीने रखी गयी है. ई-टेंडरिंग के माध्यम से 18 सितंबर से 6 अक्टूबर तक दावेदारी की जा सकेगी.

तकनीकी बीड 8 अक्टूबर को खोली जायेगी. निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को सड़क निर्माण और नाला बनाने का काम सौंपा जायेगा.

जलजमाव से भी मिलेगी राहत

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि वर्षों से बदहाल इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के साथ जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की जायेगी. सड़क निर्माण के साथ आरसीसी नाला बनने से बारिश के दौरान सड़क पर जमा होने वाले पानी की समस्या कम होने की उम्मीद है.

बारिश के मौसम में जलजमाव के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है. नाला बनने के बाद पानी की निकासी व्यवस्थित तरीके से होने की उम्मीद है.

कई महत्वपूर्ण कार्यालय इसी मार्ग पर

यह मार्ग बेतिया के महत्वपूर्ण प्रशासनिक इलाकों को जोड़ता है. अनुमंडल कार्यालय, नगर निगम कार्यालय, डीसीएलआर, निबंधन कार्यालय और जिला अभियोजन कार्यालय जैसे प्रमुख सरकारी कार्यालय इसी क्षेत्र से जुड़े हैं.

प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम लोग इन कार्यालयों में विभिन्न कामों से पहुंचते हैं. इसके अलावा अधिकारी और कर्मचारी भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं. सड़क के निर्माण से इस व्यस्त प्रशासनिक क्षेत्र में आवाजाही आसान होने की उम्मीद है.

43.92 लाख रुपये होंगे खर्च

नगर निगम के अनुसार, पूरी योजना पर 43.92 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इसमें पीसीसी सड़क निर्माण के साथ आरसीसी नाला भी शामिल है. योजना का उद्देश्य सड़क की स्थिति सुधारने के साथ बारिश के पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था करना है.

महापौर ने कहा कि वर्षों से बदहाल सड़क के सुदृढ़ीकरण से आम लोगों को सुविधा मिलेगी. काम पूरा होने के बाद प्रशासनिक कार्यालयों तक पहुंचने वाले लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है.

निविदा प्रक्रिया शुरू

योजना के लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी और 6 अक्टूबर तक दावेदारी की जा सकेगी. इसके बाद 8 अक्टूबर को तकनीकी बीड खोली जायेगी.

निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क और नाला निर्माण का काम शुरू किया जायेगा. तीन महीने की संभावित समय सीमा के अनुसार काम पूरा होने पर इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक मार्ग की तस्वीर बदलने की उम्मीद है.

यह भी पढे़ं:

दुनिया में आने से पहले ही अनाथ हुआ बच्चा, मामूली कहासुनी बना खूनी संघर्ष, युवक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >