अचानक लगी आग में लाखों की संपत्ति जलकर खाक

स्थानीय थाना क्षेत्र के गोल चौक स्थित एक गाय के खटाल में बुधवार की देर रात अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी.

वाल्मीकिनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के गोल चौक स्थित एक गाय के खटाल में बुधवार की देर रात अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. प्राप्त सूचना के अनुसार गाय का खटाल गोल चौक निवासी संजीव सिंह की है. उस खटाल में बेडरूम सहित गाड़ी रखने का गैरेज और गाय के खाने के लिए भूसा भी रखा था. इस अचानक लगी आग में एक ई रिक्शा, मोटरसाइकिल, साइकिल, तीन पलंग, चार चौकी, टेबल, कुर्सी, गाय के खाने का भूसा, ब्रान सहित अनाज और बक्सा भी जल गया. वहीं आग बुझाने के प्रयास में खटाल मालिक संजीव बुरी तरह से झुलस गए. घटना की सूचना पर आपात सेवा 112 की टीम पीटीसी दिलीप कुमार के नेतृत्व मौके पर पहुंच पूरी तत्परता से अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने की कोशिश करते देखी गयी. इस बाबत पीटीसी दिलीप कुमार ने बताया कि आग पर काबू करने के प्रयास करते हुए थाने की अग्निशमन गाड़ी और वन विभाग की अग्निशमन गाड़ी की लगातार मदद से लगभग छह घंटे की कठिन परिश्रम से आग पर काबू पाया गया. जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखे सभी सामान जल कर खाक हो गए. वहीं मकान मालिक संजीव भी बुरी तरह से आग से झुलस गए. जिनका अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया. वहीं जख्मी संजीव की पुत्री मधुमति ने बताया कि इस अगलगी में लगभग 6 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाया गया है. आग लगने का सही कारण का अभी पता नहीं लग सका है. गनीमत रही कि घटना के समय हवा नहीं चल रही थी अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >