बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटे में 82 वारंटों का निष्पादन किया है. जबकि विभिन्न कांड में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए सघन वाहन जांच में पुलिस ने 1 लाख 36 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. उन्होंने बताया कि गोबरहिया थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वही 5 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया है. लौकरिया थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वही 15 लीटर देसी शराब बरामद की गयी है. धनहा थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वही 66.780 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है. रामनगर थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. वाल्मीकिनगर थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वही 1 लीटर देसी शराब बरामद की गयी है. गोबर्धना थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. सेमरा थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. भितहा थाना द्वारा शराब के कांड में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. बगहा थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि इस प्रकार कुल 82 वारंटों तथा 01 कुर्की का निष्पादन किया गया है. जिसमें 29 जमानतीय एवं 53 अजमानतीय शामिल हैं. वही दूसरी ओर वाहन जांच के क्रम में बगहा थाना द्वारा 15 हजार, भैरोगंज थाना द्वारा 9 हजार, वाल्मीकिनगर थाना द्वारा 19 हजार, पटखौली थाना द्वारा 12 हजार, भितहा थाना द्वारा 3 हजार, रामनगर थाना द्वारा 6 हजार, लौकरिया थाना द्वारा 4 हजार, बथवरिया थाना द्वारा 2 हजार, चिउटाहा थाना द्वारा 5 हजार, सेमरा थाना द्वारा 15 हजार, नौरंगिया थाना द्वारा 10500, ठकराहा थाना द्वारा 6 हजार, नदी थाना द्वारा 3 हजार, धनहा थाना द्वारा 3 हजार, यातायात थाना द्वारा 24 हजार समेत कुल 1 लाख 36 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
