24 घंटे में पुलिस ने 39 वारंटों का किया निष्पादन, विभिन्न कांड में सात गिरफ्तार

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटे में 39 वारंटों का निष्पादन किया है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटे में 39 वारंटों का निष्पादन किया है. जबकि कांड में 7 को गिरफ्तार किया है. वहीं अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए सघन वाहन जांच में पुलिस ने 80 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. उन्होंने बताया कि पटखौली थाना द्वारा शराब के कांड में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. लौकरिया थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. भितहा थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. भैरोगंज थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि इस प्रकार कुल 39 वारंटों का निष्पादन किया गया है. जिसमें 19 जमानतीय 19 एवं 20 अजमानतीय शामिल है. वही दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए वाहन जांच अभियान में बगहा थाना द्वारा 5 हजार, पटखौली थाना द्वारा 3 हजार, भैरोगंज थाना द्वारा 8 हजार, नौरंगिया थाना द्वारा 10500, नदी थाना द्वारा 1 हजार, धनहा थाना द्वारा 5500, रामनगर थाना द्वारा 13 हजार, लौकरिया थाना द्वारा 4 हजार, सेमरा थाना द्वारा 3 हजार, यातायात थाना द्वारा 27500 समेत कुल 80 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >