खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिले के खिलाड़ियों ने बनाया अपना स्थान

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिहार के टीम में अपना स्थान बनाया है.

बेतिया. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिहार के टीम में अपना स्थान बनाया है. इसमें फुटबॉल बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय बखरी की प्रियंका, रानी, गीता, रागिनी, एथलेटिक्स खेल बालिका वर्ग से इसी स्कूल की प्रीति, बिंदिया, दीपिका एवं तलवारबाजी खेल विधा में उच्च विद्यालय वृंदावन की जूही कुमारी और खो खो खेल विधा में एसबी पब्लिक स्कूल मझौलिया में प्रियांशु कुमार, गोलू कुमार, आनंद कुमार व मोतीलाल उच्च विद्यालय के धीरज कुमार को चयनित किया गया है.

खो-खो बालिका वर्ग में मोतीलाल उच्च विद्यालय मझौलिया की आशा, संजना, गुंजन, आरडीएस विद्यालय की कविता कुमारी शामिल है. योगासन खेल विधा बालक वर्ग में लक्ष्य इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मनुवापुल के सारांश कुमार और आलोक भारती के अभिषेक कुमार तथा बालिका वर्ग में एजी मिशन की अनन्या कुमारी शामिल हैं. फुटबॉल बालक वर्ग में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हरनाटांड़ में अजीत, अनिल, रितेश, सुधीर का चयन किया गया है. इसके साथ ही साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के खेल के संचालन, नियमों और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने, खेल मैदान की तैयारी, उपकरण की जांच आदि के तहत तकनीकी पदाधिकारी के रूप में राज इंटर स्कूल बेतिया के शिक्षक सुनील कुमार, राष्ट्रीय निर्णायक के रुप में सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के शिक्षक नवीन उत्पल, एनआईएस कोच एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र फुटबॉल के श्याम चौधरी, जिला साइकीलिंग संघ के सचिव संदीप कुमार, राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन के प्रवीण कुमार, शिवनंदन कुमार, राकेश कुमार का चयन हुआ है. बता दें कि इस खेल में हर साल चयनित सर्वश्रेष्ठ 1000 खिलाड़ियों को 8 साल तक 5 लाख रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है. जिला खेल पदाधिकारी विजय पड़ित ने सभी को शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >