चोरी करने गये चोर को लोगों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

मधुबनी धनहा थाना क्षेत्र के बांसी चौक पर चोरी की नियत से एक कपड़ा के दुकान में घुसे एक चोर को बगल के दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

बगहा. मधुबनी धनहा थाना क्षेत्र के बांसी चौक पर चोरी की नियत से एक कपड़ा के दुकान में घुसे एक चोर को बगल के दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना मंगलवार की देर शाम की है पुलिस चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है. दुकानदार द्वारा थाने में एक आवेदन दिया गया है. दुकानदार योगेंद्र गुप्ता ने बताया कि दहवा गांव निवासी अनूप कुशवाहा का बांसी चौक पर आरोही वस्त्रालय दुकान है. रात करीब 8.30 बजे सभी लोग दुकान बंद कर रहे थे. तभी एक अज्ञात चोर आरोही वस्त्रालय के ऊपर से करकट तोड़कर दुकान में घुसने का प्रयास किया जा रहा था. तब तक आवाज सुनकर बगल के दुकानदार ने देख लिया शोर मचाने लगा. शोर गुल सुन चोर भागने लगा. परंतु ग्रामीणों एवं दुकानदारों ने दौड़ कर चोर को दबोच लिया और पुलिस को सूचित कर सौंप दिया गया.दुकानदारों ने बताया कि इसके पहले भी बांसी चौक पर कई दुकानों में चोरी हुई हैं. परंतु चोर आज तक नहीं पकड़ा गया है. पकड़े गए चोर से पुलिस को और अहम सुराग मिल सकता है और इसके निशानदेही पर बड़ी कार्रवाई पुलिस कर सकती है. मामले में थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा हैं. पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >