बगहा. मंगलवार को भितहा सीडीपीओ प्रशांत झा की उपस्थिति में केंद्र संख्या 27 बिनही में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया. इस दौरान सेविकाओं द्वारा पोषण से संबंधित स्टॉल भी लगाया गया. जहां उपस्थित सेविका-सहायिका को संबोधित करते हुए सीडीपीओ ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य आप सभी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं लोगों को पौष्टिक अनाजों एवं आहारों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना एवं उन्हें जागरूक करना होता है. ग्रामीण क्षेत्रों में सहजता से उपलब्ध होने वाले मोटे अनाज मक्का, बाजरा, कोदो, मड़ुआभटवास, जौ, चना, मूंग आदि में बहुत अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं. जिसका सेवन कर कुपोषण से बचा जा सकता. हरी पत्तेदार सब्जियों के अलावा सभी जगह आसानी से उपलब्ध होने वाले और सब्जी के लिए प्रयोग में लाये जाने वाले सहजन (मोरिंगा) के बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मोरिंगा में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-बी 12 सहित प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन एवं आयरन जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है. इन सभी बातों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जानी चाहिए. वहीं उनके द्वारा नवजात शिशुओं, धात्री महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य एवं उनके खान-पान पर विशेष ध्यान रखने और उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया गया. उन्होंने उक्त आयोजन में तमाम पौष्टिक मोटे अनाजों, सब्जियों एवं पकवानों की प्रदर्शनी के लिए सेविकाओं की सराहना भी किया गया. मौके पर पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी, सेविका अनिता कुशवाहा, रिंकू राय, बबली राय, अंजली कुमारी सहित परियोजना के सभी सेविका एवं सहायिकाएं उपस्थिति रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
