11 वीं में नामांकन के किए ओएफएसएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की शुरू

जिले के प्लस टू विद्यालयों में 11 वीं कक्षा में नामांकन के किए गुरुवार से ओएफएसएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई.

बेतिया. जिले के प्लस टू विद्यालयों में 11 वीं कक्षा में नामांकन के किए गुरुवार से ओएफएसएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई.छात्र ओएफएसएस के वेबसाइट के माध्यम से आवेदन दे सकते हैं. विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन तीन मई तक कर सकते हैं. वहीं पोर्टल के माध्यम से जिले में संचालित सरकारी व गैर सरकारी इंटर स्तरीय शैक्षणिक संस्थान में विषयवार सीटों की संख्या देख सकेंगे.साथ ही अपने पसंदीदा शैक्षणिक संस्थान में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.छात्र शैक्षणिक संस्थानों का चक्कर नहीं लगाकर घर बैठे ही नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बीएसइबी नामांकन के लिए छात्रों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर करेगा. यह प्रक्रिया तीन चरणों में जारी की जाएगी.डीइओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया से नामांकन में पारदर्शिता होगी. छात्र एक बार में 10 से 20 शैक्षणिक संस्थान के लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे उन्हें बेहतर विकल्पों में से चुनाव करने का मौका मिलता है और मनचाहे संस्थान में प्रवेश की संभावना बढ़ती है.आवेदन करने से पहले छात्र वेबसाइट पर उपलब्ध काॅमन एप्लिकेशन फॉर्म और काॅमन प्रोस्पेक्टस को ध्यानपूर्वक पढ़ लें. इससे उन्हें आवेदन प्रक्रिया को समझने में आसानी होगी और किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सकेगा. मेरिट लिस्ट के आधार पर जारी होगी चयन सूची आवेदन शुल्क में हुई बढ़ोतरी सीबीएसई के दसवीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र फार्म भरेंगे. ऑनलाइन आवेदन पूरी होने के बाद ही मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रथम चयन सूची जारी की जाएगी. इस साल इंटर में एडमिशन के लिए आवेदन शुल्क बढ़ा दिया गया है. पहले यह 300 रूपये था, जिसे अब 350 रूपये कर दिया गया है.बिना शुल्क जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.छात्र आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं.आवेदन करने के लिए छात्रों को 10 वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी. छात्रों के आवेदन, प्राप्त अंक और आरक्षण कोटि के आधार पर मेधा सूची जारी की जाएगी. इसी पर छात्रों को स्कूल और कॉलेज आवंटित किया जाएगा. नामांकन के लिए तीन मेधा सूची जारी होगी. जिन छात्रों को तीन मेधा सूची में भी नाम नहीं आया, तो उन्हें स्पॉट नामांकन का मौका मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >