सिकटा. गोपालपुर थाना क्षेत्र के बकुलहर गांव में करीब तीन किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई ग्रामीणों ने करते हुए प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़े गए व्यक्ति को गोपालपुर पुलिस को सौंप दिया है ।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी रौनक जमीर के रूप में की गई है. थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि यह व्यक्ति साइकिल से तीन किलो प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहा था, जिससे ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
