कुंभ में हुई भगदड़ में पश्चिम चंपारण के एक श्रद्धालु लापता

मझौलिया थाना अंतर्गत सरिसवा पंचायत के वार्ड नंबर 13 भरवलिया निवासी दिनेश्वर तिवारी (60) लापता हो गए हैं.

सरिसवा. प्रयागराज के महाकुंभ नगर में हुई भगदड़ में पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना अंतर्गत सरिसवा पंचायत के वार्ड नंबर 13 भरवलिया निवासी दिनेश्वर तिवारी (60) लापता हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनेश्वर तिवारी अपनी पत्नी नगीना देवी के साथ 26 जनवरी रविवार को अपने घर भरवलिया से कुंभ नहाने के गए थे. वहां मंगलवार को पहुंचे और करीब 2 बजे रात्रि में कुंभ नहाने के दौरान भगदड़ में लापता हो गये. हालांकि उनकी पत्नी नगीना देवी काफी खोजबीन के बाद मिल गयी लेकिन उनके पति दिनेश्वर तिवारी अभी तक लापता है. परिजनों के द्वारा के काफी खोजबीन की जा रही है, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया है. मुखिया सोहन साह ने बताया कि दिनेश्वर तिवारी के कुंभ में लापता होने की जानकारी मिली है, उनके परिजन उन्हें खोज रहे हैं. अभी तक उनका पता नहीं चल सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >