इलेक्ट्रिक दुकान में चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के इनरवा बाजार से गुरुवार की शाम को एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

इनरवा. थाना क्षेत्र के इनरवा बाजार से गुरुवार की शाम को एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष जय कुमार ने बताया कि इनरवा बाजार के एक इलेक्ट्रिक दुकान में मोटर और आयरन की चोरी के आरोप इनरवा निवासी समतुल्लाह को जेल भेज दिया गया है. इधर इलेक्ट्रिक दुकान मालिक सुभाष कुशवाहा ने बताया कि सामान खरीदने के बहाने एक ग्राहक आया और सामान देखने लगा. मैं दूसरे ग्राहक में बिजी था. अचानक कैमरा पर ध्यान गया तो देखा गया कि वो ग्राहक अपने झोला में कुछ सामान डाल के भाग रहा था. हो हल्ला करने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया. झोला जांच किया गया तो उसमें से एक पानी चढ़ाने वाला मोटर और आयरन बरामद हुआ. पुलिसिया कार्रवाई के लिए आरोपी को थाना में सुपूर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >