नाबालिग के साथ छेड़खानी, एक गिरफ्तार

शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ छेड़खानी करने की घटना घटी है.

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ छेड़खानी करने की घटना घटी है. पुलिस ने छेड़खानी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान डुमरिया गांव निवासी आदित्य कुमार के रूप में की गई है. मामले में नाबालिग की मां ने शिकारपुर थाना में एफआइआर दर्ज कराई है. आरोप है कि नाबालिग दूध लेने के लिए गांव में गई थी. उसी दौरान आरोपित उसे पकड़ लिया और पास के पुआल के ढेर के पास ले गया. वहां नाबालिग के साथ छेड़खानी करने लगा. नाबालिग शोर मचाना चाही तो उसका मुंह दबा दिया. वह किसी तरह भागकर अपनी इज्जत बचाई. घर जाकर परिजनों को बताया तो परिजन गांव वालों के साथ युवक के घर पहुंच गए. युवक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पाेक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. युवक को जेल भेज दिया गया है. नाबालिग को बयान एवं मेडिकल के लिए बेतिया भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >