नरकटियागंज टीम ने बेतिया को 2--1 से फुटबॉल मैच में हराकर शील्ड पर किया कब्जा

मौजे माधोपुर खेल के मैदान में सोमवार को फूटबॉल फाइनल टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया था.

गौनाहा. मौजे माधोपुर खेल के मैदान में सोमवार को फूटबॉल फाइनल टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया था. इसमें यस स्पोर्ट क्लब बेतिया बनाम टाउन क्लब नरकटियागंज के बीच फाइनल फुटबॉल का मैच खेला गया. मैच काफी रोचक और मजेदार रहा. खेल के दौरान हजारों हजार दशकों से खेल का मैदान खचाखच भरा रहा. दर्शकों ने काफी खेल का आनंद उठाया और दोनों टीमों की काफी सराहन की. दोनों टीमों ने पूरी ताकत के साथ शानदार मैच का प्रदर्शन भी किया. वहीं जहां बेतिया टीम ने एक गोल मारकर अपना खाता खोला. जवाब में टाउन कलम नकटियागंज का टीम ने जबरदस्त तरीके से पलटवार करते हुए यस स्पोर्ट क्लब बेतिया के टीम को दो गोल से मैच हरा कर शील्ड अपने नाम कर लिया. मैच का आयोजन एन एच क्लब माधोपुर के द्वारा किया गया था. जिसके अध्यक्ष नवाब अल्ताफ करीम व संरक्षक इंजीनियर शकील अहमद मौजूद रहे. मैच का शुभारंभ 16 फरवरी से किया गया था, जहां स्पोर्ट क्लब बेतिया टीम के कप्तान युवराज कुमार के कप्तानी में मैच खेला गया. वहीं टाउन क्लब नरकटियागंज टीम के कप्तान वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में फाइनल मैच खेला गया. मैच का रेफरी आदिल हसन को बनाया गया था. जबकि कमेंट्री शहजाद आलम कर रहे थे. खेल का मैन ऑफ द मैच मनजीत कुमार बने. मौके पर उपस्थित सुनील वर्मा नरकटियागंज, डॉ आफताब आलम, इमरानुल हक, शेख नूर हसन, प्रवेज खान पूर्व वीडीसी, राजा मिश्रा, अशरफ साहब, बाबू रेजा, अदिक हसन रफी अहमद, मोहम्मद अंसारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >