नरकटियागंज की दो बेटियों का बिहार टीम में चयन, अब आंध्र प्रदेश में दिखायेंगी फुटबॉल का हुनर

ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने खेल के मैदान में नरकटियागंज का नाम रोशन किया है. मुस्कान कुमारी और प्रिया कुमारी का चयन अखिल भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में हुआ है. दोनों खिलाड़ी आंध्र प्रदेश में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी.

West Champaran News: नरकटियागंज. ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने खेल के मैदान में नरकटियागंज का नाम रोशन किया है. डीके शिकारपुर निवासी मुस्कान कुमारी और प्रिया कुमारी का चयन अखिल भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में हुआ है. दोनों खिलाड़ी आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी. दोनों के चयन से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है.

बेगूसराय में लगा था 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

टाउन क्लब नरकटियागंज के सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि बिहार टीम के गठन के लिए बेगूसराय में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था. शिविर में शामिल खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया. बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में से बिहार टीम के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें नरकटियागंज की मुस्कान कुमारी और प्रिया कुमारी भी शामिल हैं.

छह सितंबर को बिहार टीम हुई आंध्र प्रदेश रवाना

चयनित बिहार टीम छह सितंबर को पटना से आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हुई. अब टीम प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी. मुस्कान और प्रिया के चयन से उनके परिवार, पंचायत और क्षेत्र के लोगों में उत्साह है. खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करेंगी.

मुखिया ने सम्मानित कर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

दोनों खिलाड़ियों के चयन की खबर के बाद पांच सितंबर को डीके शिकारपुर पंचायत के मुखिया राहुल जायसवाल ने मुस्कान और प्रिया को सम्मानित किया. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों का राज्य स्तरीय टीम में चयन होना पूरे पंचायत और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

जनप्रतिनिधियों और खेल संगठनों ने दी बधाई

मुस्कान और प्रिया के चयन पर केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, विधायक संजय पांडेय, गुलरेज अख्तर, अवधेश तिवारी, भोट चतुर्वेदी समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है. जिला फुटबॉल संघ के सदस्यों, टाउन क्लब नरकटियागंज के पदाधिकारियों और स्टूडेंट क्लब शिकारपुर के प्रशिक्षक संतोष कुमार साह ने भी दोनों खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जतायी.

खेल प्रेमियों ने उम्मीद जतायी कि दोनों खिलाड़ी अखिल भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करेंगी. ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राज्य टीम तक पहुंची दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि को क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: रामनगर के चर्चित हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >